03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- एसआईटी पर भरोसा नहीं सीबीआई से जांच कराए सरकार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस को एसआईटी पर भरोसा नहीं है। सरकार मामले की पूरी जांच सीबीआई से कराए। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ओर से जिस वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने की बात अंकिता की चैट में सामने आई है सरकार 24 घंटे के भीतर उस वीआईपी का नाम सामने लाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रिजॉर्ट में घटना हुई वहां कई वीआईपी आते जाते थे। सरकार उनके नाम उजागर करे। पटवारी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। कहा जब पटवारी को अंकिता की गुमशुदगी की खबर मिल चुकी थी, तो उसके बाद अचानक उसके छुट्टी पर जाने से उसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

उत्तराखंड पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कहां कि घटना के बाद भी डीजीपी आरोपी के पिता से खड़े होकर हाथ मिलाते हैं, ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिजनों के संपर्क में है जो भी मदद उन्हें चाहिए होगी कांग्रेस पार्टी हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img