03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सागर रत्ना की फ्रेंचाइजी के नाम पर ऑनलाइन संपर्क कर पौने तीन लाख की ठगी

एफएनएन,हरिद्वार:दक्षिण भारत के मशहूर सागर रत्ना रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक फिजियोथेरेपिस्ट को साइबर ठगों ने पौने तीन लाख का चूना लगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामला जांच के लिए साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया है।

मैसेज में सागर रत्ना रेस्टोरेंट से जुड़ने की कही बात

आर्यनगर में पीर वाली गली निवासी डा.राजीव चतुर्वेदी पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। डा.राजीव चतुर्वेदी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज में सागर रत्ना रेस्टोरेंट से जुड़ने की बात कही गई, जिस पर विश्वास करते हुए उन्होंने भेजे गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया। बताया कि एप डाउनलोड करने के दौरान ही उनका फोन व क्रेडिट कार्ड डिटेल हैक हो गया और कई मैसेज मोबाइल फोन पर आने लग गए।

मामले को जांच के लिए साइबर सेल को क‍िया ट्रांसफर

साइबर ठगी का संदेह होने पर उन्होंने फौरन अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाक कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, तब तक उनके क्रेडिट कार्ड से करीब पौने तीन लाख की रकम ट्रांसफर कर ली। ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले को जांच के लिए साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है।

 

Hot this week

Almora में भारत-UAE का संयुक्त सैन्य अभ्यास, 92 जवान पहाड़ी युद्ध कौशल का कर रहे प्रशिक्षण

एफएनएन , अल्मोड़ा : उत्तराखंड के रानीखेत स्थित चौबटिया...

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img