03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: पूर्व विधायक के hotel के मैनेजर पर केस दर्ज, जांच शुरू

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सिडकुल थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल के मैनेजर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मैनेजर करीब तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया है। साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गली नंबर छह टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर निवासी सोमिल चौधरी ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर सुरेश राठौर के होटल रानीपुर राजवाड़ा में देवेश शर्मा को मैनेजर रखा गया था। शुरुआत में उसने ठीक से काम किया और भरोसा जीत लिया। इसके बाद होटल के बैंक खाते की जानकारी चेकबुक और डेबिट कार्ड की जिम्मेदारी उसे दे दी गई।

शिकायत में कहा गया है कि देवेश शर्मा ने पिछले तीन महीनों से होटल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। आरोप है कि वह करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना बताए फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन महीनों से हरिपुर कलां में रह रहा था।

जब उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img