03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधानसभा में भर्तियों को लेकर कांग्रेस का हल्ला-बोल, प्रदेशभर में जगह-जगह प्रदर्शन कर फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और अन्य विभागों की भर्तियों में धांधली के मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विरोध दर्ज किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने भर्तियों में धांधली होना युवाओं के साथ धोखा है। सरकार को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी के नेतृत्व में धामी सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हाकम सिंह का संबंध भी उन्ही की पार्टी से है। ऐसे में जब आरोपियों का संबंध सीधे-सीधे सरकार में बैठे लोगों से है तो स्वतंत्र जांच कैसे संभव हो सकती है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में एनएसयूआई सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

रुड़की में भी सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेसियों द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। साथ ही भर्तियों  की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने विधानसभा में अपने करीबियों की भर्ती की गई है वह बहुत ही निंदनीय है। घोटाले से प्रदेश के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।।

हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पालीवाल ने कहा कि इस मामले में जिस तरह से युवाओं के साथ धोखा किया गया उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने मांग की कि जिस भी विधान सभा अध्यक्ष के कार्यकाल में ये भर्तियों की गई हैं, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img