03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंवर प्रणव चैंपियन की भाजपा में वापसी

एफएनएन, देहराूदन: भाजपा से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी हो गई। चैंपियन ने अपनी गलतियों पर खेद जताते हुए कहा कि उनसे जो पूर्व में कुछ गलतियां हुई हैं इसके लिए वह देवभूमि के जनता से माफी मांगते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उनको एक मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्कासन के दौरान उनकी एक भी शिकायत नहीं मिली है। चैंपियन ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। इसके साथ ही झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल को भी पार्टी ने माफ कर दिया है। वह भी चैंपियन के साथ ही मुख्यमंत्री से मिले।

pranav-singh-6

जब वायरल हुआ था चैंपियन का वीडियो

एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चैंपियन ने उत्तराखंड प्रदेश को भी गाली दी थी जिसके बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं की आपत्ति के बाद शीर्ष नेतृत्व ने विधायक प्रणव सिंह को निष्कासित कर दिया था। सोमवार को देहरादून में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की वापसी कराई गई। विधायक की पार्टी में वापसी से कई नेताओं में नाराजगी भी है हालांकि अभी तक खुलकर किसी भी नेता का विरोध सामने नहीं आया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि चैंपियन ने पिछले 1 साल से कोई भी विवादित बयान नहीं दिया है। वह मर्यादा में रहे हैं और उन्होंने अपनी गलती पर लिखित में माफी मांगी है।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img