03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ता

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे। कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है। अब पार्टी उन कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में है जिन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब नई दिल्ली के प्रवास में थे, उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनकी इस विषय पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय संगठन से हिमाचल राज्य में सक्रिय योगदान की अपेक्षा है।

केंद्रीय नेताओं का मानना है कि भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

इसको ध्यान में रखकर संगठन पार्टी कार्यकर्ताओं को पड़ोसी राज्य में भेजने की तैयारी कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। चरणबद्ध ढंग से कार्यकर्ताओं को हिमाचल भेजा जाएगा और वहां भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img