03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बॉबी कटारिया हुआ अंडरग्राउंड, पुलिस के हाथ नहीं आ रहा यूट्यूबर, अब कुर्की की तैयारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है। उसने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। अगर कटारिया नहीं मिला तो उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वादा करने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद कैंट पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया था।

गत रविवार को कटारिया की तलाश में एसओजी और पुलिस की टीमें भेजी गई थीं। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस पर छापे मारे थे। मगर, वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। कटारिया की विदेश भागने की भी आशंका है। ऐसे में पुलिस उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने पर भी विचार कर रही है। चूंकि, दबिश में वह नहीं मिल रहा है तो जल्द ही कोर्ट में उसकी कुर्की के लिए भी अर्जी लगाई जाएगी।

बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है। हाल ही में समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए कटारिया ने कहा था कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है।

बता दें कि बॉबी कटारिया पर पुलिस ने आईपीसी 342 : रास्ता रोकना , आईपीसी 336 : उतावलेपन में ऐसी हरकत करना, जिससे दूसरों की सुरक्षा को खतरा हो। आईपीसी 290 : सार्वजनिक उपद्रव।आईपीसी 510 : नशे की हालत में किसी सार्वजनिक स्थान पर जाना।  67 आईटी एक्ट : इंटरनेट पर ऐसी सामग्री प्रसारित करना, जो समाज के लिए गलत हो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img