03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फॉरेस्ट गार्ड : ब्लूटूथ से नकल करने पर दर्ज हुआ मुकदमा, 11 अभ्यर्थियों की रुकी नियुक्ति

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों की भर्ती भी चर्चाओं में रही। करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा के दौरान नकल कराने के आरोप के चलते 11 अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है।

हाईकोर्ट ने समझौते के आधार पर आयोग को मेरिट में आए आरोपी अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर विचार करने के आदेश दिए थे, जिस पर आयोग ने सरकार से विधिक परामर्श मांगा है। वर्ष 2018 में वन विभाग में वन रक्षक पदों के लिए आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने और शैक्षिक योग्यता को लेकर प्रक्रिया को सरकार ने स्थगित कर दिया था।

बाद में आयु सीमा को 24 वर्ष से 28 वर्ष तय कर आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे। इसमें डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। वर्ष 2019 में आयोग ने लिखित परीक्षा कराई, लेकिन पौड़ी और मंगलौर के कुछ परीक्षा केंद्रों में ब्लूटूथ से नकल करने पुलिस ने 54 अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें 11 अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल थे।

वादी और आरोपियों के बीच समझौते के आधार पर हाईकोर्ट ने आयोग को अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर विचार करने के आदेश दिए थे। आयोग ने सरकार से भी 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए विधिक परामर्श मांगा। सरकार की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण नियुक्ति रुकी है। अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की एसटीएफ जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसमें बंद किए गए नकल के मुकदमों का भी परीक्षण किया जाएगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img