03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश में मिले 118 नए कोरोना संक्रमित, दो मरीजों की मौत, दून में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 118 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं दो संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 843 सक्रिय मरीजों का विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1897 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रदेश के 11 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मिले।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार देहरादून में 63, नैनीताल में 31, पिथौरागढ़ में छह, अल्मोड़ा में पांच, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर व उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल देहरादून में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में 843 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 390 सक्रिय मामले हैं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img