03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में भ्र्ष्टाचार, घोटाला व दलाल संस्कृति का प्रदेश से सफाये के लिए प्रतिबद्ध है।  भट्ट ने कहा कि प्रदेश के युवा व जुझारू ईमानदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की शिकायत का संज्ञान लेकर सीएम ने बिना देर किये कार्यवाही के निर्देश दिये और नतीजा सबके सामने है। जांच एजेंसी बिना दबाव के कार्य कर रही है और अब तक हुई कार्यवाही से यह साबित भी हो चुका है। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी शासन की बात कही थी और इसी के तहत लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास और सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रहे है।

भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार मे कितना भी पॉवरफूल व्यक्ति क्यो न हो उसे कानून के दायरे मे लाया जाएगा। राज्य के युवाओ के हक पर डाका डालने वालो को सलाखो के पीछे डालकर मुख्यमंत्री धामी घोटालेबाजों को साफ सन्देश दे दिया है। भाजपा सरकार इस मामले में लिप्त हर व्यक्ति को सजा दिलाएगी चाहे वो किसी भी पद पर हो। सीएम धामी व भाजपा की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है। इसका उदाहरण भी भाजपा सरकार प्रस्तुत कर आरोपियों को जेल में डाल दिया।

उन्होंने कहा की स्वच्छ प्रशासन का नतीजा है कि अब भ्रष्टाचारी जेल के भीतर पहुँच रहे है और इसका श्रेय पूरी तरह से भाजपा की नीतियों और सीएम की दृढ़ इच्छा शक्ति को जाता है। सीएम पहले भी ऐसे कई मामलो मे  कार्यवाही कर चुके है। अवैध खनन और शराब के खिलाफ कार्यवाही की विपक्ष भी तारीफ कर रहा है। वही जनता दरवार के अलावा सीएम पोर्टल पर जन शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। सीएम आम जन के लिए उपलब्ध है और अब बिचौलियो के लिए कोई रास्ता नही है।

उन्होंने कहा कि घपले घोटालो के खिलाफ  ताबड़तोड़ कार्यवाही मे श्रेय लेने के लिए कोई स्थान नही है, क्योकि सीएम बिना देर किये विवेक से जनता के हित मे फ़ैसले ले रहे है। उन्होंने कहा की कुछ लोग सीएम के इस अति सराहनीय प्रयास की प्रशंसा के बजाय श्रेय लेने की राजनीति मे भी लगे है और उन्हे बेहतर कार्यो मे भी राजनिति से बाज आना चाहिए।

सीएम द्वारा बेहतर कार्य करने वालो की पीठ भी थपथपाई जा रही है। इस भर्ती घोटाले में बेहतर काम करने वाले एसटीएफ अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया है। धामी सरकार भ्र्ष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img