03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बदल सकते हैं आधी टीम, राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा कर आए हैं कप्तान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश भाजपा की नई टीम में 50 फीसदी चेहरे नए हो सकते हैं। टीम के कुछ पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारी या प्रदेश सरकार में दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। उनके स्थान पर युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को संगठन में दायित्व सौंपा जाएगा।  पार्टी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर लौट आए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट के बाद सरकार में दायित्व बांटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भट्ट अपनी टीम में जल्द बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव 15 अगस्त के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक माना जा रहा था कि भट्ट प्रदेश टीम में कुछ ही बदलाव करेंगे लेकिन दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी के भीतर यह चर्चा गर्म है कि प्रदेश कार्यकारिणी में 50 फीसदी चेहरे बदले जा सकते हैं। दायित्व की दौड़ में शामिल पार्टी के जिन प्रमुख नेताओं को सरकार में अवसर नहीं मिलेगा, उन्हें संगठन में जगह मिल सकती है।

भाजपा की प्रदेश में 23 पदाधिकारियों की टीम है। इस टीम में प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के अलावा तीन प्रदेश महामंत्री हैं और सात प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री भी हैं। इनमें से कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है और नया दायित्व सौंपा जा सकता है। कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को सरकार में दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।

  • भट्ट भी दे चुके हैं नई टीम के संकेत
दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी नई टीम के गठन के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से नई टीम को लेकर चर्चा हुई। हालांकि भट्ट ने यह खुलासा नहीं किया कि टीम कब तक गठित हो जाएगी। उनके मुताबिक, नई टीम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से एक बार दोबारा चर्चा भी हो सकती है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img