03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अगले तीन दिन सात जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के बाद मंगलवार से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन सात जिलों में कल से लगातार तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से अगले तीन दिन सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं, दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुडे़ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने इलाकों में रहेंगे ताकि बारिश के चलते यदि कहीं आपदा आती है तो तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो सके।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img