03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे दबा एक मजदूर

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : पड़ाव मोहल्ले में जर्जर स्कूल भवन की दीवार तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर मलबे में दब गया। दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हादसा होने से आसपास अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रुड़की के पड़ाव मोहल्ले में एक स्कूल भवन जर्जर हालत में है। स्कूल काफी समय पहले बंद हो गया था। कुछ दिन पहले स्कूल की एक दीवार गिर गई थी।

इस पर नगर निगम ने हादसा होने की आशंका को देखते हुए जर्जर भवन को तोड़ने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को तीन मजदूर पप्पू निवासी अंबर तालाब और चंद्रपाल निवासी पनियाला व एक अन्य स्कूल भवन की दीवारें तोड़ रहे थे। इस बीच स्कूल के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत को गिरता देख दो मजदूर भाग निकले, लेकिन पप्पू मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही एसएनए एसके गुप्ता, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल समेत अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि चंद्रपाल को भी हल्की चोटें आई हैं।एसएनए ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर था। इसे तोड़ने के लिए ठेका दिया गया था। भवन को तोड़ते समय हादसा हुआ है। मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img