03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा में यह क्या हो रहा है, बच्चों के विवाद में दर्ज मुकदमें के आधार पर पूर्व सभासद को बना दिया ‘ लुटेरा ‘

Spread the love
  • ‘ ईगो ‘ को लेकर धनीराम की सदस्यता निरस्त की गई, जिलाध्यक्ष बोले- पूर्व विधायक ने संगठन को विश्वास में नहीं लिया

कंचन वर्मा, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) : भाजपा में यह सब क्या चल रहा है ! ‘ ईगो ‘ के लिए संगठन में किसी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जा रहा है। ताजा मामला किच्छा के पूर्व सभासद धनीराम से जुड़ा है। अभी कुछ घंटे पहले ही उनको धूमधाम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें ‘ लुटेरा ‘ बताकर अपना नाता तोड़ लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना की मानें तो पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धनीराम को शपथ दिलाने से पहले संगठन को विश्वास में नहीं लिया। धनीराम पर अभी हाल ही में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है और इस मुकदमें से बचने के लिए ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। Front News Network की टीम इस मामले में गहराई तक गई तो पता लगा धनीराम का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

वह लगातार तीन बार किच्छा से सभासद रहे हैं। पार्टी ने उनका टिकट काटा तो उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी को कुछ वोट ही हासिल हो सके। धनीराम ने भाजपा में वापसी की इच्छा जताई तो पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उन्हें सम्मान के साथ फूल मालाएं पहनाकर सदस्यता ग्रहण करा दी। यह सब जिला संगठन को नागवार गुजरा। मामला ईगो में ऐसा फंसा कि धनीराम पर दर्ज उस मुकदमे को आधार बनाया गया जो बच्चो के विवाद में उन पर दर्ज हुआ था। कथित लूट के एकमात्र इस मुकदमें का संज्ञान लेते हुए धनीराम की पार्टी से सदस्यता 24 घंटे के भीतर ही निरस्त कर दी गई।

बड़ा सवाल ये भी है कि भाजपा के तमाम मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों और नेताओं पर गंभीर धाराओं के मुकदमे चल रहे हैं, क्या पार्टी इन लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाएगी ? क्या इन लोगों की भी सदस्यता निरस्त करने के आदेश जारी किए जाएंगे ? धनीराम पर दर्ज जिस मुकदमे की बात की जा रही है, उसको पुलिस ही सही नहीं मानती और जल्द इसमें फाइनल रिपोर्ट लगने वाली है। किच्छा पुलिस की मानें तो धनीराम पर और कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। बड़ा सवाल यह उठता है कि पार्टी अखिर क्या साबित करना चाहती है।

  • संगठन के संज्ञान में सारे तथ्य लाए गए हैं, हल निकल आएगा : शुक्ला

धनीराम प्रकरण में जब हमारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से बात हुई, तो उनका कहना था कि धनीराम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। वह तीन बार लगातार किच्छा के सभासद रहे हैं। चौथी बार उनका टिकट काटे जाने पर वह भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़े और इस सीट पर भाजपा को नाम मात्र के वोट पड़े। अब धनीराम ने संगठन में विश्वास जताते हुए वापसी की उम्मीद जताई तो उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। राजेश शुक्ला ने कहा कि संगठन को सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है, जल्द ही इसका हल निकल आएगा।

 

  • जानें, भाजपा के कौन लोग विरोध में उतरे

पार्टी में धनीराम की सदस्यता का विरोध करने वाले कोई और नहीं, वही लोग हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में राजेश शुक्ला को भीतरघात कर चुनाव हरवाया था। अभी भी वह पूर्व विधायक के किसी भी निर्णय पर विरोध जताते देखे जा सकते हैं। धनीराम की सदस्यता पर इन लोगों का ईगो जाग गया, हालांकि वजह यह भी रही कि संगठन को इससे अवगत नहीं कराया गया।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img