03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो अलग-अलग बस हादसों में आधा दर्जन से अधिक यात्री चोटिल, एक बस पलटी

एफएनएन, टिहरी : चंबा-नई टिहरी सड़क पर टीसीआर होटल के निकट सुबह के वक्त दो बसों की आपसी भिड़त हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मौके पर तत्काल पुलिस और 108 की ऐम्बुलेंस पहुंची। सभी चोटिलों को जिला अस्पताल बौराड़ी प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएचओ चंबा पंकज देवरानी ने बताया कि बसों की आपसी भिड़त में स्थानीय लोगों में रामानंद, काजल, समीक्षा, रीना, सिद्धार्थ, उर्मिला, आशा, सोना देवी और सब्बल सिंह चोटिल हुये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

  • बस पलटी सभी सुरक्षित

देवप्रयाग : कौड़ियाला से करीब एक किमी देवप्रयाग की ओर ब्रेक फेल होने से कारण एक बस सड़क पर पलट गई। जिसमें सभी 30 सवारियां पूरी तरह से सकुशल रही। सभी सवारियों को दूसरी बस की मदद से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। यह जानकारी देते हुये देवप्रयाग की एसडीएम सोनियां पंत ने बताया कि दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार नजदीकी अस्पताल में दिया गया है। दुर्घटना को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

Rudrapur में महिला श्रमिकों से भरी मैजिक गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img