Friday, November 14, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहृदयाघात से बदरी-केदार और यमुनोत्री में पांच श्रद्धालुओं की हुई मौत

हृदयाघात से बदरी-केदार और यमुनोत्री में पांच श्रद्धालुओं की हुई मौत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केदारनाथ में मंगलवार को फिर तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, बदरीनाथ व यमुनोत्री धाम में एक-एक तीर्थ यात्री ने दम तोड़ा।

  • अब तक चारों धाम में हो चुकी 148 यात्रियों की मौत

इसके साथ ही केदारनाथ में अब तक 66, यमुनोत्री में 34 और बदरीनाथ में 33 तीर्थ यात्री दम तोड़ चुके हैं। जबकि, ऋषिकेश समेत चारों धाम में यह संख्या 148 पहुंच गई है।

  • केदारनाथ में तीन तीर्थ यात्रियों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार केदारनाथ में मंगलवार को सप्तरी (नेपाल) निवासी उखनी देवी (80), पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी पडाली राजा (66) और एक अज्ञात तीर्थ यात्री ने हृदयाघात से दम तोड़ा।

  • बदरीनाथ धाम में पंजाब के श्रद्धालु की हुई मौत

वहीं, बदरीनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर फिरोजपुर (पंजाब) निवासी सुशील कुमार (66) को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

  • यमुनोत्री में मध्‍य प्रदेश के श्रद्धालु ने तोड़ा दम

वहीं, यमुनोत्री दर्शनों को आए अशोक नगर (मध्य प्रदेश) निवासी रतिराम की मौत जानकीचट्टी के पास हुई। रतिराम अकेले ही यात्रा पर आए थे।

  • हृदयाघात से मरने वाले श्रद्धालु
  • धाम——-07 जून को—कुल मृतक
  • यमुनोत्री———01———-34
  • गंगोत्री———–00———-10
  • केदारनाथ——-03———-66
  • बदरीनाथ——-01———-33
  • ऋषिकेश——–00———-05
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments