03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर पुलिस ने किया मोबाइल झपटमार गैंग का भंडाफोड़, 14 लूटे हुए मोबाइल व अवैध हथियार बरामद

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : कोतवाली काशीपुर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोबाइल अवैध हथियार बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर काशीपुर शहर में आए दिन हो रही फोन झपट्टा मारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।

जहां घटनाएं हुई थी वहां आसपास तथा शहर के करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखने के पश्चात एवं कड़ी सुरागरसी के आधार पर कब्रिस्तान में अल्ली खां को जाने वाली रोड पर लुटे हुए कुल 14 मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचों व चाकू के साथ अभियुक्त दानिश पुत्र मोहम्मद नजमी निवासी वार्ड नंबर 21 लक्ष्मीपुर पट्टी मिलन मैरिज हॉल के सामने बांसफ़ौड़ान कोतवाली काशीपुर, अजीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी बर्फ फैक्ट्री के सामने बांसफौड़ान काशीपुर, मोहम्मद अमन पुत्र शहीद अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी पंजाबी सराय मुस्लिम फंड बैंक के सामने बांसफ़ौड़ान काशीपुर तथा अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रशीद निवासी मजरा लक्ष्मीपुर पट्टी सुनहरी मस्जिद के पास बांसफ़ौड़ान काशीपुर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में काशीपुर शहर के विभिन्न स्थानों तथा आईटीआई थाना क्षेत्र से लगातार फोन झपट्टा मारी की घटनाओं को अंजाम देना तथा उक्त लूटे मोबाइल फोनों को ओने पौने दामों में ठाकुरद्वारा, रामपुर आदि क्षेत्रों में बेच कर अपने स्मैक के नशे के खर्चों को पूरा करना बताया। चारों ही अभियुक्त नशेड़ी हैं जो लगातार राहगीरों से फोन झपट्टा मारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अभियुक्तगण द्वारा बताया कि वह चारों लोग इस काम को करते थ। दो लोग पहले मोटरसाइकिल में आगे आगे चलकर सुनसान सड़क या गली पर चल रहे राहगीर की रैकी कर लेते थे तथा पीछे से इनके अन्य 2 साथी मोटरसाइकिल से आकर फोन झपट्टामारी कर फरार हो जाते थे।

अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि वे लूटपाट कि इस घटना में अपने बचाव एवं डराने धमकाने के लिए अपने पास हमेशा तमंचा व चाकू रखते थे जो कि आज उनसे लूटे हुए महंगे मोबाइल फोनों के साथ बरामद हुए हैं। दर्ज मुकदमों से माल की बरामदगी होने पर अभियोग में धारा 411IPC की वृद्धि की गई तथा सभी अभियुक्त गणों की समान आशय रखते हुए उक्त संगठित अपराध करने के कारण अभियोग में धारा 34 भादवि की वृद्धि की गई। अभियुक्तगणों से अभी तक मुकदमे से संबंधित चार फोन बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से बरामद शेष लूटे 10 मोबाइल फोनों को उनके मालिक की तस्दीक न होने पाने के कारण अंतर्गत धारा 41/ 102 सीआरपीसी के तहत कब्जे पुलिस में लिया गया है तथा अवैध तमंचे की बरामदगी के आधार पर प्रथक से अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img