03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुलगाम में शिक्षिका पर आतंकी हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

एफएनएन,कुलगाम: में एक शिक्षिका पर आतंकियों ने हमला किया है। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उसने दम तोड़ दिया है। शिक्षिका सांबा की रहने वाली थी।
जिला कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में एक हाई स्कूल की शिक्षिका पर आतंकियों ने आज सुबह फायरिंग की। इस हमले में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को एक शिक्षिका पर आतंकियों ने गोलीबारी की। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह जिंदगी की जंग हार गई। शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।

Hot this week

Topics

Dehradun में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुजुर्ग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img