Saturday, March 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचारधाम यात्रा पर आ रहे हैं उत्‍तराखंड तो दें ध्‍यान, ऋषिकेश में...

चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं उत्‍तराखंड तो दें ध्‍यान, ऋषिकेश में स्‍वास्‍थ्‍य जांच के बाद ही जा पाएंगे आगे

एफएनएन, ऋषिकेश : चारधाम यात्रा में लगातार हो रही तीर्थ यात्रियों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में ही तीर्थ यात्रियों की चिकित्सा जांच बढ़ाने का निर्णय लिया है। आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में ही तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच कर स्वस्थ यात्रियों को ही तीर्थ यात्रा पर भेजान सुनिश्चित किया जाए।

शुक्रवार को मंडल आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार व डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने अधिकारियों के साथ चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऋषिकेश तथा मुनिकीरेती क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाएं जांची। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर पंजीकरण प्रक्रिया तथा यात्रियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंडलायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में ऊंचाई वाले तीर्थ स्थानों पर यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत की घटनाएं बड़ी मात्रा में सामने आई हैं।

जिसको देखते हुए शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि ऋषिकेश में ही तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जांच को बढ़ाया जाएगा। यहां से स्वस्थ यात्रियों को ही तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। जिन यात्रियों को रक्तचाप तथा अन्य प्रकार की दिक्कतें हैं, उन्हें यहीं रुकने या वापस लौटने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हम धामों में चढ़ाई से पूर्व इस तरह के यात्रियों से अंडरटेकिंग ले रहे थे। मगर, अब ऋषिकेश में ही यह सब प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

  • हेराफेरी करने वाले ट्रैवल एजेंट नापेंगे

डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने कहा कि कुछ ट्रैवल एजेंट यात्रियों के पंजीकरण में छेड़छाड़ कर तिथियों में फेरबदल कर उन्हें यात्रा पर भेज रहे हैं। जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments