03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कर्मचारियों और पेंशनरों का इंतजार हुआ खत्म, तीन प्रतिशत डीए की फाइल पर लगी मुहर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहर लग गई है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। अब वित्त विभाग चंपावत विधानसभा उपचुुनाव की आचार संहिता के आलोक में निर्वाचन विभाग से परामर्श लेगा।

प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार है। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। वित्त मंत्री ने भी डीए की फाइल पर स्वीकृति दे दी है।

लेकिन चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर वित्त विभाग सीधे आदेश जारी करने से हिचक रहा है। हालांकि महंगाई भत्ते को सतत सरकारी प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है। लेकिन वित्त विभाग ने आचार संहिता को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फाइल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेज दी है।

सीईओ के परामर्श के बाद वित्त विभाग डीए जारी करने का निर्णय लेगा। माना जा रहा है कि निर्वाचन विभाग से परामर्श प्राप्त होने के बाद वित्त विभाग तीन फीसदी डीए का आदेश जारी कर सकता है। इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से 34 फीसदी हो जाएगा।

Hot this week

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img