03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पांच जिलों में मिले नौ नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में 119 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीज ठीक हुए हैं। 119 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92533 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1625 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

नैनीताल जिले में चार, हरिद्वार में दो, देहरादून, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। चार मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 88902 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 11 जिलों में 119 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img