03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

10 क्‍व‍िंटल फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ धाम, कल सुबह खोले जाएंगे मंदिर के कपाट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गुरुवार को केदारपुरी पहुंचेगी। बुधवार को डोली रात्रि प्रवास के लिए फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड पहुंची। विभिन्न पड़ावों पर भक्तों ने फूल व अक्षत से डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मराठा रेजीमेंट के बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।

डोली दो मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार को डोली ने फाटा में रात्रि प्रवास किया। बुधवार सुबह आठ बजे मुख्य पुजारी टी.गंगाधर लिंग ने पंचमुखी डोली की विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया और फिर डोली गौरीकुंड के लिए रवाना हुई।

बड़ासू, सेरसी, रामपुर, सीतापुर व सोनप्रयाग होते हुए देर शाम डोली गौरीकुंड पहुंची। गुरुवार को डोली केदापुरी पहुंचेगी और छह मई को सुबह 6:25 बजे विधि-विधान पूर्वक धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व, बीती रात पंचकेदार सांस्कृतिक मंच की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान लोक गायक विक्रम कप्रवान, कुलदीप कप्रवान, पूनम सती, सुमान सिंह रौथाण ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जबकि, केदारघाटी होटल एसोसिएशन की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

  • आज चोपता पहुंचेगी बाबा तुंगनाथ की उत्सव डोली

पंचकेदार में तृतीय भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने बुधवार को भी मक्कूमठ स्थित भूतनाथ मंदिर में विश्राम किया। गुरुवार को डोली चोपता पहुंचेगी और छह मई को तुंगनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी। मंदिर समिति के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार को डोली के पावजगपुड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से अर्घ्‍य अर्पित कर विश्व शांति की कामना की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img