03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : चम्पावत उपचुनाव के लिए आज प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा गुरुवार को होगी। चम्पावत उपचुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी हो चुकी है। उपचुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी हैं।

मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बीते रोज गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम को बीच में स्थगित कर देहरादून लौटे थे। बुधवार को भी माहरा ने उपचुनाव को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से वार्ता की। दूरभाष पर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी वार्ता की।

माहरा ने बताया कि प्रत्याशी का नाम गुरुवार देर शाम तक घोषित किया जा सकता है। प्रत्याशी के चयन को लेकर निर्णय सामूहिक होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने दावा किया खटीमा सीट की तरह ही चम्पावत सीट पर मुख्यमंत्री को कांग्रेस हराएगी।

गुरुवार से दोबारा गढ़वाल का दौरा प्रारंभ कर रहे करन माहरा ने आरोप लगाया कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की कोई तैयारी नहीं है। सड़कों की हालत खराब है। यात्रा मार्गों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। यात्रियों के लिए सुविधाएं अपर्याप्त हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु राज्य की खराब छवि लेकर जाने को विवश हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने को सरकार की तैयारी पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के पालन के नाम पर मास्क न होने पर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। कोरोना काल में खरीदे गए वेंटिलेटर चलाने वालों का अभाव है। कोरोना योद्धा की भूमिका निभा चुके पैरामेडिकल प्रशिक्षितों को रोजगार से वंचित किया गया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव के लिए खटीमा में मुख्यमंत्री को हरा चुके विधायक भुवन कापड़ी को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img