03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, यमकेश्वर डिग्री कॉलेज में अपने गुरु की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

एफएनएन, देहरादून : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी जानकारी। बुधवार को प्रधानमंत्री की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच दोगुनी की जाएगी। राज्य में आने वाले लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। सर्तकता के साथ सभी को एहतियात रखने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटी है। वहीं उन्होंने चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में बताया।

मंत्री ने कहा कि  चारधाम रुट पर स्वास्थ्य सेवाएं चाक चौबंद रहेंगी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर धन सिंह रावत ने बताया कि यमकेश्वर में डिग्री कॉलेज में अपने गुरु की प्रतिमा का अनावरण वह करेंगे। यह एक भव्य कार्यक्रम होगा। तैयारियों का जायजा लिया जा रहा।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img