Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड15 साल की भतीजी को घुमाने के बहाने शहर लाई बुआ और...

15 साल की भतीजी को घुमाने के बहाने शहर लाई बुआ और कर दिया सौदा

एफएनएन, देहरादून : नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। 15 साल की किशोरी को उसकी बुआ घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आई थी। एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को जब शादी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर रिश्ते की बुआ और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। 15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया। वह नहीं जानती थी कि उसकी बुआ उसके साथ ऐसा काम करेगी।

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को लेकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रस्ट से जुड़ी पूजा सुब्बा और पूर्वा सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे एक किशोरी रोती हुई मिली। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है।

  • जबरन कराई शादी
15 साल की किशोरी को बुआ रीता अपने साथ देहरादून लेकर आई। आरोप है कि यहां जबरन रवि शर्मा निवासी ठाकुरपुर से उसकी शादी करा दी। रवि नशे का आदी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रीता और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments