03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश के 43 फीसदी इलाकों में पानी की न्यूनतम उपलब्धता भी नहीं, भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में गर्मी में बिजली की समस्या के साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कइ शहरों में पीने के पानी की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के दौरान किए गए वादे भी खोखले साबित हो रहे हैं। पानी के लिए लोग एक नल के चारों ओर अपनी बाल्टियां लेकर खड़े हो रहे हैं। नदियों के घर में रहने वाले लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। गंगा,यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, शारदा, सरयू, गोरी-काली ,कोसी आदि नदियां जिस राज्य की पहचान हैं, उस उत्तराखंड में गर्मी और पानी की जरूरत बढ़ने के साथ ही इसकी किल्लत शुरू हो गई है।

पानी के प्रबंधन के लिए राज्य में पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, उत्तराखंड जल संस्थान, जलागम और उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजना (स्वजल) जैसी संस्थाएं मूक दर्शक बनी है और सरकार से बजट की राह का बहाना कर अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रही है। पानी के प्राकृतिक जल स्रोतों को हम संभाल नहीं पा रहे। सरकार की कोशिश इस सीजन में पेयजल उपलब्धता मजबूत कराने की जगह उपचुनाव कैसे जीते उस पर लगी है।

गर्मियों में जल एकत्र करने के लिए लंबी कतारें एवं अधिकांश इलाकों में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा 2 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्रोतों से जल लाने का मंजर आज उत्तराखंड में चारों तरफ़ दिख रहा है। जल संस्थान हर बार पानी की किल्लत नहीं होने देने के दावे करता है, लेकिन हर बाद दावे हवाई और फेल साबित होते हैं। लोगों का धैर्य भी जवाब देने लगा है।

  • सरकार को ठोस उपाय करने होंगे : यशपाल

डबल इंजन सरकार से निवेदन है उपचुनाव लड़ लीजिएगा लेकिन जनमानस ने पूर्ण बहुमत दिया है। २४ घंटे ना सही, अभी फ़िलहाल पर्याप्त पानी देने के लिए ठोस उपाय और ज़िम्मेदार अधिकारी जो हाथ पे हाथ धरे बैठे है उनको निर्देशित करें।

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img