03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गर्मी की वजह से पिघलने लगे हिमखंड, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के पास बहती दिखी बर्फ की नदी

एफएनएन, गोपेश्‍वर : उत्तराखंड में लगातार चढ़ रहा पारा परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मैदानी इलाकों के साथ ही अब पहाड़ी इलाकों में भी भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। गर्मी से हिमखंडों का पिघलना शुरू हो गया है। ऐसा ही कुछ चमोली जिले में देखने को मिला। जहां हिमखंड पिघलने की एक घटना सामने आई जो कि कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • हिमखंड पिघलकर नाले में बहने की तस्वीरें कैद

इस वीडियो में हेमकुंड यात्रा मार्ग पर काकभुशंडी के पहाड़ों में हिमखंड पिघलकर नाले में बहने की तस्वीरें कैद हुई है। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर यात्रा तैयारियों में लगे गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहेब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने इसका वीडियो भी बनाया है।

वीडियो में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भ्यूंडार के पास हिमखंड पिघल के बह रहे हैं और ऐसे लग रहे हैं मानों बर्फ नदी बह रही है। सेवा सिंह का कहना है कि कहा कि इस क्षेत्र में हिमखंड का नदी की तरह बहना आम बात है।

  • बुधवार से प्रदेश में करवट बदल सकता मौसम

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानों में अंधड़ की आशंका है।

उत्तराखंड में मंगलवार यानी 19 अप्रैल का दिन अब तक इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि बीते 13 वर्षों में यह अप्रैल सबसे गर्म बीत रहा है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर में तापमान 13 साल बाद 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img