03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को हुई संतान प्राप्ति, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फिर बने दादा

एफएनएन, देहरादून : रीवा की राजकुमारी के घर गूंजी किलकारी गूंजी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है।

मोहिना सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना रीवा की राजकुमारी होने के साथ ही एक अभिनेत्री और बेहरतीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनय भी कर चुकी हैं।

इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पदम श्री एवं ओलंपिक शूटर डॉ करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मोहिना ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किए। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थी। डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी है। शादी के बाद वह देहरादून में बस गई।

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img