Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामगंगा परियोजना से बिजली का उत्पादन हुआ कम, उत्तराखंड में संकट और...

रामगंगा परियोजना से बिजली का उत्पादन हुआ कम, उत्तराखंड में संकट और गहराने की आशंका

एफएनएन, देहरादून : रामगंगा विद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन कम हो गया है। जिससे उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। इससे प्रदेश में बिजली संकट और गहराने की आशंका है। पहले जहां यूपीसीएल के पास रोजाना 3.1 करोड़ से 3.2 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही थी, वहीं अब यह उपलब्धता गिरकर 90 लाख यूनिट पर आ गई है। जबकि मांग चार करोड़ यूनिट से अधिक हो रही है।

रामगंगा विद्युत परियोजना से उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। जब तक सिंचाई का काम चलता है, तब तक तो अच्छा बिजली उत्पादन होता है लेकिन जब यूपी से सिंचाई के लिए पानी कम कर दिया जाता है तो बिजली उत्पादन भी कम हो जाता है। पिछले एक-दो दिन से रामगंगा से यूपीसीएल को मिलने वाली बिजली का आंकड़ा 126 मेगावाट से गिरकर 29 मेगावाट पर आ गया है।

सीधे तौर पर करीब 20 लाख यूनिट का नुकसान हुआ है। यूपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी में रोजाना की डिमांड चार करोड़ यूनिट आ रही है। यूपीसीएल के पास केवल 2.9 करोड़ यूनिट ही उपलब्ध हो रही है। करीब 1.1 करोड़ यूनिट बिजली बाजार से खरीदनी पड़ रही है।

  • आज 15 से 30 मिनट की हो सकती है कटौती

यूपीसीएल के एसई गौरव शर्मा के मुताबिक, पिछले तीन दिन से प्रदेश में कहीं भी किल्लत की वजह से बिजली कटौती नहीं हुई है। बुधवार को 15 से 30 मिनट के लिए कुछ जगहों पर बिजली की उपलब्धता कम है लेकिन यूपीसीएल प्रबंधन यहां भी रियल टाइम मार्केट से बिजली खरीदकर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments