03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, आठ साल से दोनों के बीच था प्‍यार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, कलियर : शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। रुड़की में सामने आए इस मामले से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह मामला गुरुवार को सामने आया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक गुलबेज निवासी जवालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को जेल भेज दिया है।

  • तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा

एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शादी से इन्कार करने पर उक्‍त युवक ने युवती की हत्या कर दी है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा।

उससे सूटकेस ठीक से उठ नहीं पा रहा था। इस पर होटल के स्टाफ को शक हुआ और मैनेजर ने युवक को रोक लिया। उसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई तो सभी सन्‍न रहे गए। सूटकेस में उस युवती का शव था जो उसके साथ होटल में आई थी।

मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया है। युवती रमसा मंगलौर की रहने वाली है और बीकाम की छात्रा है।

  • युवती ने काजल नाम से जमा कराई थी आइडी

कलियर पुलिस ने होटल में जमा कराई गई युवती की आइडी (पहचान पत्र) खंगाली तो पता चला कि युवती की आइडी फर्जी जमा कराई गई थी। होटल में जो आइडी जमा कराई गई थी, उसके मुताबिक वह आइडी काजल निवासी ज्वालापुर के नाम से थी। जबकि जांच में पता चला है कि युवती मंगलौर की रहने वाली है।

  • स्कूटी से कलियर आए थे दोनों

पुलिस को होटल के बाहर युवक की स्कूटी भी मिली है, इसी स्कूटी पर दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img