03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से उत्तराखंड के सीएम पद पर मौका दिया है। हालांकि, इस बार उत्तराखंड में बीजेपी धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ी और जीत भी गई, लेकिन धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। बतौर सीएम उनका कार्यकाल सिर्फ पांच माह का रहा।

साथ ही उनके कार्यकाल को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने काफी सराहा था। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व में उन पर ही भरोसा जताया। बैठक के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। साथ ही कहा कि वे विकास को गति देंगे। ऐसा मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि विकास के लक्ष्य को लेकर उत्तराखंड सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि धामी धाकड़ है। छह माह का उन्हें समय मिला। इसमें वह खरे उतरे। छह महीने धामी ने सरकार चलाकर उत्तराखंड में अपनी छाप छोड़ है।

इससे पहले उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पर्यावेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सहित कई नेताओं ने पैसेफिक होटल में बीजेपी के सांसदों और कुछ विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सीएम के नाम को लेकर आपस में चर्चा की थी।

इसके बाद सभी बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हुए। जहां विधायक दल की बैठक में सीएम ने नाम की घोषणा की गई। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड की पाचंवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आए। इसमें भाजपा को कुल 70 सीटों में से 47 सीटों पर विजयश्री प्राप्‍त हुई, जबकि कांग्रेस मात्र 19 सीटें पर सिमट गई। वहीं, दो सीट पर बसपा और दो पर निर्दलीय विजयी रहे। आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img