03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊना में अवैध पटाखा फैक्‍टरी में आग लगने से छह महिलाएं जिंदा जलीं

Spread the love

एफएनएन, ऊना : जिला ऊना के टाहलीवाल में बड़ा हादसा हुआ है। एक पटाखा फैक्‍टरी में आग लगने से छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्‍टरी में अचानक आग भड़क उठी व कुछ कर्मी तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन काफी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है उद्योग के अंदर 20 से ज्‍यादा कर्मी आग की चपेट में आए। बताया जा रहा है दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अचानक आग भड़कने पर छह महिलाओं को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया व वे जिंदा जल गईं। इसके अलावा अन्‍य लोग भी बुरी तरह से झुलसे हैं।

हादसे में 45 वर्षीय अख्‍तरी देवी पत्‍नी अनवर और 18 वर्षीय अनमता पुत्री अनवर निवासी गांव बिलासपुर जिला रामपुर उत्‍तर प्रदेश की मौत हाे गई है। दोनों मां-बेटी थीं व एक साथ फैक्‍टरी में काम करती थीं।

स्‍थानीय पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा ने बताया यह फैक्‍टरी पूरी तरह से अवैध थी। पंचायत की एनओसी के बिना इसका संचालन किया जा रहा था। फैक्‍टरी में पानी का कनेक्‍शन भी नहीं लिया गया था। यह फैक्‍टरी स्वां के बिल्कुल छोर पर थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोग अन्‍य राज्‍यों के निवासी हैं।

आग पर काबू पा लिया गया है व आग से झुलसे लोगों को अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। प्रशासन व स्‍थानीय लोग भी घायलों की मदद को आगे आए व तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया। छह कर्मियों को क्षेत्रीय अस्‍पताल ऊना रेफर किया गया, एक ईएसआई में है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआइ चंडीगढ़ भेजने की तैयारी है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img