03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी बनी डिप्टी कलेक्टर

Spread the love

  • 15 अगस्त को दी ज्वाइनिंग, हैदराबाद में मिली तैनाती

एजेंसी, हैदराबाद : शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार को बतौर डिप्टी कलेक्टर अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट सौंप दी है।
गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सैनिको में तेलंगाना के कर्नल संतोष बाबू भी थे। तेलंगाना की चंद्रशेखर राव सरकार ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर बनाया था। 15 अगस्त को संतोषी ने चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार को बतौर डिप्टी कलेक्टर अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट सौंप दी है। संतोषी को राजस्व विभाग में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ये उनकी पहली तैनाती है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने खुद उनके घर जानकर संतोषी को नियुक्ति पत्र सौंपा था। सीएम के चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि संतोषी की पोस्टिंग हैदराबाद या इसके आसपास के इलाके में ही दी जाए। संतोषी अपनी 8 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के साथ दिल्ली में रहती हैं। संतोषी की मां हैदराबाद में रहती हैं। कर्नल संतोष बाबू की शहादत पर तेलंगाना सरकार ने उनके परिवार को पांच करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया था।

Hot this week

Dehradun में दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या, सोने का कंगन गायब

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के रायपुर थाना क्षेत्र की...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Topics

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img