03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजेपी की हार में ही उत्तराखंड की जीत है : रणदीप सुरजेवाला

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी की हार में ही उत्तराखंड की जीत है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को विकास की मुख्यधारा से अलग अलग कर दिया है। इस बार उसका जवाब देगी और कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जनता त्रस्त है। उत्तराखंड की सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण देने में लगी रही। माइन माफिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मित्र हैं, यह सरकार माइन माफिया सरकार है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए उत्तराखंड में पाए गए। लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली। सरकार के पांच साल के दावे हवा-हवाई हैं। धरातल पर एक काम नहीं हुआ।

राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा कहती है देश मोदी के हाथों सुरक्षित है। लेकिन आपको मैं हकीकत बताता हूं। लद्दाख से लेकर भूटान की सीमा तक देश की सीमाओं पर चीन लगातार अतिक्रमण कर रहा है। और यह तथ्य है। लेकिन मोदी सरकार मानने को तैयार नहीं वह देश को धोखा देने में लगी हुई है। लगातार देशी-विदेशी मीडिया में चीन के अतिक्रमण की रिपोर्ट आ गई है। अब आप बताइए देश कितना सुरक्षित है।

सुरजेवाला ने कहा कि उत्तराखंड में नेतृत्व को लेकर बताया कि जिन जगहों पर कांग्रेस की सरकार होती है वहां चेहरा बनाया जाता है। जहां सरकारें नहीं होती वहां सामूहिक नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लगती है। हरीश रावत प्रदेश का बड़ा चेहरा है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इस बार पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनायेगी।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img