03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सपा और भाजपा मुस्लिम-दलित विरोधी है : मायावती

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

मुकेश तिवारी, बरेली : बरेली जिले में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंडल की 25 सीटों के लिए रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर मायावती ने कांग्रेस, सपा पर निशाना साधा और प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में मुसलमान दहशत में है। प्रदेश में मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार रहा है।

सुश्री मायावती ने बरेली के बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव स्कूल के पास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से अब ये केंद्र और राज्य से बाहर हो चुकी है। कांग्रेस दलित और आदिवासी समाज विरोधी रही है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है जब इनके अच्छे दिन होते है तो इन्हें दलितों, पिछडो की परवाह नहीं रहती है।

वहीं मायावती समाजवादी पार्टी पर भी जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में ज्यादातर गुंडों माफियाओ का ही राज रहा है। भाजपा सरकार की भी नीतियां जातिवादी और आरएसएस की नीति पर रही है। धर्म के नाम पर यहां पर तनाव और नफरत रही है। अपराध बढ़ा है। मायावती ने कहा कि दलितों पिछडो वर्गों को भी भाजपा सरकार में आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है। भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण का कोटा पूरा नही किया गया है।

इसी के साथ मायावती ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इस सरकार में सबसे ज्यादा दुखी रहा है। यूपी में मुसलमानों के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार रहा है। मुसलमानों को झूठे मुकदमो में फसाकर जेल में डाला गया। इस सरकार ने मुस्लिम समाज मे दहशत पैदा की है। समाज के अन्य वर्ग के लोग भी काफी दुखी रही है। दहशत के वातावरण में ये समाज काफी परेशान रहा। इस सरकार में प्रबुद्ध वर्ग भी परेशान रहा है। इनकी आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी बढ़ी है। चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। रोजगार नही मिलने की वजह से लोगो को पलायन भी करना पड़ा है। बसपा की सरकार में दलित एवं अन्य पिछड़े वर्ग को पूरा सम्मान मिला है।

सुश्री मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर गरीबी बेरोजगारी को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। किसानो को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलेगा। केंद्र और यूपी सरकार के विवादित कानूनों को यहां लागू नही होने दिया जाएगा। हर स्तर पर उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम रहेग जिन बेगुनाह लोगो को फसाकर जेल में डाला गया है। उनकी जांच करवाकर उन्हें न्याय दिया जाएगा और ऐसे लोगो से जेल खाली कराकर अपराधियो को जेल में डाला जाएगा। जो कर्मचारी अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करते है उनके लिए आयोग का गठन किया जाएगा।ओपिनियन पोल पर मीडिया पर हमला बोला। जब यूपी में 2007 में विधानसभा चुनाव हुए थे तो ओपिनियन पोल बता रहे थे कि बसपा नम्बर 3 पर रहेगी लेकिन बसपा नम्बर एक पर आई और जिसे नम्बर एक पर दिखाया वो नम्बर 3 पर चली गई। घोषणापत्र के बहकावे में न आये। हम घोषणापत्र नही लाते है। हम कहने में बहुत कम कार्य करने पर ज्यादा विश्वास करती है। मायावती ने कहा कि आप सबको मतदान वाले दिन कुछ घण्टो के लिए उपवास रखकर सबसे पहले कोरोना नियमो का पालन करते हुए वोट डालना है। आपका वोट कोई और न डाल सके इसका भी आपको ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि बरेली मंडल में सभी वर्गों और सभी धर्मों के लोग रहते है। लेकिन यहां मुस्लिम समाज के लोग यहां ज्यादा रहते है। मुस्लिम समाज ये सोचता है कि सपा में वो सुरक्षित है लेकिन ऐसा नही है। 5 सालो तक समाजवादी पार्टी ने उनसे काम लिया और फिर उनकी संख्या के हिसाब से उन्हें टिकट नही दिया गया। जबकि हमने जहां जहां उनकी संख्या ज्यादा है हमने उन्हें टिकट नही दिया। उन्होंने कहा कि आपके साथ हमारी सरकार में भेदभाव वाला वातावरण नही किया जाएगा। आपको ऐसा नही लगेगा कि आपके साथ सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है। हमारी पार्टी किसी भी समाज किसी भी धर्म के लोगो की उपेक्षा नही करती है। बरेली मंडल के लोगो से मेरा बहुत लगाव है। खासकर बदायू के लोगो से ज्यादा लगाव है। उन्होंने लोगो से कहा कि अपनी बहन जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री जरूर बनाये।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img