03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, तीन युवकों की दुर्घटना में मौत

एफएनएन, चमोली :  घाट विकासखंड के रामणी गांव के तीन युवाओं की मैक्स दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना का पता ग्रामीणों को शनिवार को सुबह चला। घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया।

जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह जंगल का क्षेत्र है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से वाहन घूनी गांव की ओर जा र‌हा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी। जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई।

दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों के शव खाई से सड़क तक लाया गया गया।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img