03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रियंका गांधी वाड्रा आज दून में भरेंगी हुंकार, जारी करेंगी पार्टी का घोषणा पत्र

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं।

  • 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।

दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी करेंगी।

  • जनता के सम्मुख रखा जाएगा कार्यों का ब्यौरा

इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा जाएगा। मंगलवार देर शाम संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, शांति रावत, प्रतीमा बड़ोनी आदि नेताओं ने रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img