03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट आज देहरादून में, करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट सोमवार को देहरादून शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। इसके अलावा पायलट भाजपा सरकार में महंगाई पर भी एक पत्रिका का विमोचन करेंगे। मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रियका गांधी दो फरवरी को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र को वर्चुअल रूप से जारी करेंगी। इस कार्यक्रम का सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजीटल रैली के माध्यम से कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए लाइव प्रसारण किया जाएगा।

  • दो फरवरी को टूटेगा सूखा, वर्चुअल रैली करेंगी प्रियंका 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में स्टार प्रचारकों की कमी से जूझ रही कांग्रेस का सूखा दो फरवरी को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी तोड़ने जा रही हैं। प्रियंका वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक फरवरी के बाद यदि निर्वाचन आयोग की ओर से खुली रैलियों की छूट मिली तो प्रदेशभर में रैलियां आयोजित की जाएंगी।

नामांकन के बाद राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। बीजेपी के बड़े नेता जहां उत्तराखंड में आकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तराखंड की जनता को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगी।

संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को निर्देशित किया गया है कि दो फरवरी को प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली के लिए सभी अपनी-अपनी विधानसभा में व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रियंका गांधी की बात पहुंच सके। इससे पहले नौ जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में प्रियंका की रैली प्रस्तावित थी, जो स्थगित हो गई थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img