03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कपकोट पहुंचे सीएम धामी, बंद कमरे में वार्ता के बाद मान गए नाराज शेर सिंह

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बागेश्वर जिले की दो विधानसभा सीटों में एक कपकोट सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज शेर सिंह गढ़िया मान गए हैं। रविवार को कपकोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की। गढ़िया ने कहा कि वह अब पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार को तैयार हैं। मनमुटाव जैसी कोई बात नहीं है।

भाजपा के पूर्व विधायक व वर्तमान में टिकट न मिलने से नाराज शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि वे पार्टी के समर्पित सिपाही रहे हैं। वह पार्टी पक्ष में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करेंगे। सीएम से वार्ता के बाद गढ़िया ने कहा कि वे पार्टी से टिकट के दावेदार थे। किसी कारण से उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। जिससे वे आहत हुए और उनके समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। कहा कि वे पार्टी के समर्पित सिपाही रहे हैं। पार्टी ने उन्हें काफी सम्मान दिया है। सीएम ने कपकोट आकर उनसे वार्ता की जिससे वे पार्टी व सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि वे सुरेश गढ़िया के पक्ष में प्रचार करते हुए जनपद की दोनों सीटों पर भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

  • सीएम पहने थे राज्य की टोपी व ब्रहमकमल

पुष्कर धामी रविवार को पहाड़ी टोपी पर नजर आए साथ ही टोपी पर ब्रहम कमल भी लगा हुआ था। गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी टोपी पहनने के बाद रविवार को सीएम धामी के इस टोपी पहनने पर यह कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय रही। सीएम से सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास के साथ ही देश में राज्य को नई पहचान दिलाई व राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।

  • सीएम ने मनाया तो मान गए शेर सिंह

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट से नाराज चल रहे पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को मना लिया। उन्होंने शेर सिंह से 12 मिनट तक बंद कमरे में वार्ता की। उनको भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान है। उनके अनुरोध पर शेर सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार का निर्णय लिया।

  • सीएम का कपकोट में स्वागत

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपकोट पहुंचे यहां हेलीपेड में उतरने के बाद वे नजदीक के सरयू होटल में पहुंचे तथा जलपान किया। इसके बाद पार्टी टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। जहां उनकी मुख्यमंत्री समेत सांसद अजय टम्टा से 12 मिनट वार्ता हुई। इसके बाद शेर सिंह के साथ पहुंचे उनके समर्थक जिपं सदस्य प्रभा गढ़िया, लाल सिंह दीवान, भुवन गढ़िया आदि ने सीएस से वार्ता की। वार्ता के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रत्येक सीट में टिकट वितरण में शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि शेर सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं तभी उन्होंने नाराजगी के बाद भी नामांकन नहीं कराया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img