03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टिकट कटने से आहत भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने की बगावत, निर्दल लड़ेंगे चुनाव

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्‍तराखंड विधानसभा सीट का मुकाबला रोचक हो गया है। टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल बगावत कर दी है। समर्थकों के साथ बैठक के बाद ठुकरान ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ठुकराल हिंदू एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे और उनकी पहचान भगवा झंडा होगा। वह कल अपना नामांकन पत्र दाख‍िल करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए वह जाफरपुर व रुद्रपुर शहर में अपना दफ्तर खोलेंगे। बता दें केि भाजपा ने उनका ट‍िकट काटकर पार्टी ज‍िलाध्‍यक्ष श‍िव अरोड़ा को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं ठुकराल के न‍िर्दल चुनाव लड़ने पार्टी का चुनौती का सामना करना होगा।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें पार्टी ने रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया है। रुद्रपुर से जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें क‍ि बीते दिनों विधायक ठुकराल के कई विवादित आडियो वायरल हुए थे और मामला हाईकमान तक पहुंच गया था। तब ठुकराल ने प्रेसकांफ्रेंस बुलाकर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी छवि को दूषित करने के लिए आडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि पार्टी हाई कमान के सामने मैंने अपना पक्ष रख दिया है। जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। वहीं अब फ‍िर उन्‍होंने कुछ लोगों पर आड‍ियो वायरल कर टिकट कटवाने का आरोप लगाया है।

रुद्रपुर से लगातार दो बार भाजपा से विधायक चुने गए राजकुमार ठुकराल अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। संगठन विरोधी गतिविधियों के उनके कई आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो चुके हैं। जिनमें वह हाई कमान से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और विधायकों तक पर सवाल उठा चुके हैं। अभी बीते द‍िनों उनके दो आडियो वायरल हुए, जिनमें एक में वह हिंदू संगठनों पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरे में अपनी सरकार के मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। आडियो में विधायक ठुकराल कहते सुने जा रहे हैं कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को हर काम का पैसा देना पड़ता है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img