03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर कांग्रेसियों ने घर घर जाकर कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की

एफएनएन, काशीपुर : विधानसभा चुनाव में भारी वोटों से जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत करना शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विकास परक सोच से मतदाताओं को अवगत कराते हुए अन्य किसी भी पार्टी के बहकावे में न आकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान कर रही हैं।

आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में राजू छीना, सुभाष पाल, नितिन कौशिक, राशिद फारुखी, रोशनी बेगम, संजय रावल, राजीव चौधरी, अशोक सिंह व गौतम मेहरोत्रा आदि कांग्रेसियों ने पैगा, शिवलालपुर, बघेलेवाला, गुलड़िया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान के नेतृत्व में श्रीमती मुक्ता सिंह, मंसूर अली मंसूरी, सुहेल,कमल राजपूत, उमेश जोशी, इंदर सिंह, जयसिंह गौतम, जफर मुन्ना, जितेन्द्र सरस्वती, शंकर टम्टा, अभिषेक शर्मा ने ग्राम कचनाल गोसाईं व कुआंखेड़ा, कांग्रेस नेत्री श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में संजय सेठी, मोहित चौधरी, अमित गांधी, ओमप्रकाश, श्रीमती रीना माथुर, सीमा व शीला ने झंझेड़ीवाला, रामजीवनपुर, गोपीपुरा में जनसम्पर्क किया। वहीं, प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह की पत्नी श्रीमती कामाक्षी सिंह के साथ श्रीमती पूनम जोशी व लता शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की टीम धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनसाधारण को देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से रूबरू कराते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान करते हुए समझाया जा रहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देकर आम जन का भला कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह जहां भी जा रहे हैं, सम्मानित मतदाता उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग, समर्थन और वोट देने का भरोसा दिला रहे हैं।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img