Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड' लड़की हूं लड़ सकती हूं ' का फॉर्मूला उत्तराखंड में ही...

‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ का फॉर्मूला उत्तराखंड में ही फेल, पहली सूची में सिर्फ तीन महिलाओं को टिकट

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : बड़े-बड़े होर्डिंग पर ‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ जैसा कांग्रेस का स्लोगन उत्तराखंड में ही धराशाई हो गया है। 40 महिलाओं को टिकट देने का दावा करने वाली प्रियंका गांधी ने यहां सिर्फ तीन महिलाओं को ही इस योग्य समझा है। पहली सूची में सिर्फ तीन महिलाओं को ही प्रत्याशी बनाया गया है, ऐसे में पार्टी की विचारधारा पर मंथन जरूरी है।

आपको बता दें कि चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में न सिर्फ 40 फीसद महिलाओं को टिकट देने की बात कही थी बल्कि एक स्लोगन भी दिया था कि ‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ । कांग्रेस के इस स्लोगन में उत्तराखंड में पार्टी की मंशा को साफ कर दिया। यहां से सिर्फ 3 महिलाओं को ही टिकट दिया। इसमें भगवानपुर सुरक्षित सीट से ममता राकेश, मसूरी से श्रीमती गोदावरी थापली और रुद्रपुर से मीना शर्मा का नाम शामिल है। 53 लोगों की पहली सूची में सिर्फ 3 महिलाओं का नाम शामिल होने से चर्चाएं गर्म हैं। कांग्रेस को लेकर सवाल उठना लाजमी है। निश्चित है विरोधी भी इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments