03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजकुमार ठुकराल भाजपा मेरी राजनीतिक मां, नहीं जाऊंगा कांग्रेस में

Spread the love

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : रुद्रपुर सीट से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी राजनीतिक माँ है और उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। उन्होंने अपनी पार्टी के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए। ठुकराल ने कहा कि कुछ लोगों ने दुर्भावना से उनकी ऑडियो क्लिप को एडिट कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। ऐसे लोगों के चेहरे बेनकाब करने के लिए वह वह एसएसपी से मिलेंगे और तहरीर देंगे। हालांकि यह पूछे जाने पर कि वह पार्टी के ही लोग हैं ? ठुकराल जुबान दबा गए और बोले कि वह इस मामले में पड़ताल कर रहे हैं और जल्द ही मीडिया के सामने सारी चेहरों को बेनकाब करेंगे।

ठुकराल ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी ने भी उनको समझा और दो बार टिकट दिया। यह पूछे जाने पर टिकट क्यों रोका है ? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन है, अनुशासन के क्रम में ही उनकी जो शिकायत की गई है, उसकी जांच के बाद पार्टी फैसला लेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कसीदे पढ़े और कहा कि इस पार्टी ने उन्हें इतना दिया है, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने रुद्रपुर दंगे में खुद पर मुकदमा दर्ज कराए जाने और जेल जाने की बात भी पत्रकारों के सामने रखी। साथ ही यह भी कहा कि वह कांग्रेस में नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेसियों की पोस्ट को भी अफवाह मात्र बताया।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img