03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी चुनाव : कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका ने किया जारी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं। ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज भर्ती विधान कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी किया है। हम उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के प्रति कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में लगातार रोजगार खो रहे हैं। इसके विपरीत सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत करने में लगी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। हमने उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का युवा के लिए तथा भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार प्रदेश में दौरा कर यूपी के नौजवानों से बात की है। सभी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युवा के साथ हमारा फोकस महिलाओं पर भी हैं। हम तो आठ लाख महिलाओं को नौकरी देंगे। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में घोटाले तथा धांधली से युवा परेशान है। हम हर जगह पर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ डेढ़ लाख खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरेंगे। हम 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज युवा घोषणापत्र रिलीज कर किया है। हमारी सोच यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए हम खोखले वादे नहीं करेंगे। हम इस प्रयास में हैं कि किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है। कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img