03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चेकिंग के दौरान रुद्रपुर में यूएस, कनाडा और आस्ट्रेलिया की लाखों की करेंसी बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : चुनावी समर में इलेक्‍शन कमीशन ने निगरानी बढ़ा दी है। रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार लालपुर निवासी व्यक्ति के पास से 8.39 लाख की नकदी बरामद हुई। इनमें 222800 रुपये इंडियन करेंसी, 489500 कनेडियन करेंसी, 25678 यूएस की करेंसी व 100700 की ऑस्ट्रेलियन करंसी बरामद हुई। बाद में दस्तावेज उपलब्ध न करने पर पुलिस ने नकदी जब्त करते हुए लॉकडाउन उल्लंघन पर चालान काट दिया।

सीओ सिटी अभय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार देर रात कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश कापड़ी, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार आचार संहिता व लॉकडाउन का पालन कराने के लिए संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

काशीपुर रोड से आती क्रेटा कार यूके 18 एफ 5311 को पुलिस टीम ने रोककर चेक किया गया। इस दौरान कार सवार सचिन गुंबर निवासी लालपुर, थाना किच्छा के पास पुलिस को 222,800 रुपये भारतीय करेंसी व 489,500 का कनेडियन करेंसी, 25678 यूएस की करेंसी व 100700 ऑस्ट्रेलियन करंसी बरामद हुई। जिसके दस्तावेज कार चालक सचिन गुम्बर से मांगे गए लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा पाए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाए।

इस पर पुलिस टीम ने सचिन गुंबर के कब्जे से 838678 रूपया जब्त कर लिया। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन व बरामदा धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग हो सकता है। इसे देखते हुए बरामदा धनराशि को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया है। साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन करने में पुलिस एक्ट के तहत सचिन गुंबर का चालान किया गया है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img