03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युनाटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन जारी रखेगा निजीकरण का विरोध

मुकेश तिवारी, बरेली : युनाटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स बरेली की कोर कमेटी की आज की मीटिंग में बैंक निजीकरण विरोधी अभियान की समीक्षा की गई| फोरम के उपाध्यक्ष ओ पी वडेरा ने बताया कि अब तक 2000 स्टीकर और 150 फ्लेक्सी बैंक शाखाओ, ए टी एम और शाखा पटल पर और कारो स्कूटर पर लग गए है,केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतिओ का पुरज़ोर विरोध जारी रहेगा| आज ही निजीकरण विरोधी मास्क वितरित कर नया अभियान शुरू किया सेंट्रल बैंक के अधिकारी संघ के बी डी सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय में सभी स्टाफ को मास्क वितरित कर इसकी शुरुआत की ,जल्द ही ऐसे मास्क बैंक स्टाफ को वितरित किये जायेंगे | फोरम के संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि निजीकरण विरोधी लड़ाई को जारी रखा जाएगा उन्होंने तमाम राजनीतिक दलों से राष्ट्रीयकर्ण बचाने की मुहिम में समर्थन देने का भी आवाहन किया|

ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि पूरे देश मे निजीकरण के खिलाफ माहौल तैयार किया जा रहा है कल सर्व हिन्द निजीकरण विरोधी मंच ने वेबिनार के द्वारा सन्देश दिया है कि 23 व 24 फरवरी को होने वालीदेशव्यापी हड़ताल के पहले सरकार की जनविरोधी निजीकरण नीति के खिलाफ लोगो को जाग्रत किया जायेग उन्होंने कहा कि सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को देश के तमाम सार्वजनिक उपक्रम गिफ्ट करने पर तुली है किंतु कर्मचारी कभी भी सरकार के मंसूबों को पूरा नही होने देंगे| स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के नवींद्र कुमार ने कहा कि हर स्तर पर निजीकरण का विरोध ज़रूरी है उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक बैक लाभ दे रहे है तो इनके निजीकरण की क्या ज़रूरत है| अंत मे तय हुआ कि इस अभियान को और तेज़ किया जाएगा ताकि देश की सार्वजनिक सम्पत्ति को बचाया जा सके|

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img