03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में आयोजित हुई मुस्लिम धर्म संसद, मुसलमान के खिलाफ गलत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं: मौलाना तौकीर रज़ा खां

मुकेश तिवारी, बरेली : हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर को धर्म संसद का आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित साधु- संतो ने मुस्लिम समाज के खिलाफ जमकर भड़काऊ भाषण दिया गया। इसके अलावा महात्मा गांधी के खिलाफ भी टिप्पणी की गई। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय में भी नाराजगी है। वहीं इसके जवाब में बरेली जिले के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में मुस्लिम धर्म संसद आयोजित की गई। इसका आयोजन आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खां ने किया। इसमें हजारों की संख्या में आईएमसी के समर्थक शामिल हुए।

मुस्लिम धर्म संसद को मौलाना तौकीर रजा खां ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में मुस्लिम समाज को लेकर जो बयानबाजी हुई है वह भारतीय संविधान के विरुद्ध है और इस तरह की भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं और इन लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएं। मुस्लिम धर्म संसद की खास बात यह रही कि कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर धज्जियां उड़ाई गई। यहां आने वाले लोगों ने न तो मास्क पहने हुए थे और न ही सामाजिक दूरी का कोई पालन करते दिखाई दिए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img