03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जन विश्वास यात्रा की तैयारी शुरू यात्रा का होगा बरेली में ऐतिहासिक स्वागत : ब्रज बहादुर पाठक

Spread the love
  • जन विश्वास यात्रा मैं प्रत्येक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : डॉ के एम अरोड़ा

मुकेश तिवारी, बरेली : भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा 31 दिसंबर को बरेली में जन विश्वास यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक ने दिशा निर्देश दिए और हर वार्ड को लेकर रूपरेखा तैयार होनी चाहिए और हर मंडल से भारी संख्या में पदाधिकारी जन विश्वास यात्रा में पहुंचे और शहर में लगभग 20 स्थानों पर भव्य स्वागत होगा। द्वार होंगे पुष्प वर्षा की जाएगी और प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से जन विश्वास यात्रा में मौजूद रहेगा सभी पदाधिकारियों की पूर्ण रूप से यात्रा में भागीदारी होनी चाहिए यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर बरेली में समापन होगा और बरेली में जन विश्वास यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा इसको लेकर सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है । शहर विधानसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल ने कहा शहर में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा उसको लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा बरेली महानगर द्वारा इस ऐतिहासिक जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा। प्रत्येक मंडल जन विश्वास यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा। कार्यक्रम संयोजक विष्णु अग्रवाल ने कहा की जन विश्वास यात्रा को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है और उसको लेकर जिम्मेदारी ठीक पदाधिकारियों को दी गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ,नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ,शहर विधानसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल ,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ,प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, विष्णु अग्रवाल , देवेंद्र जोशी , मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर , मनोज थपलियाल, शहर विस्तारक कृष्णा चौधरी ,ज्ञान प्रकाश लोधी, मनोज कपूर ,विक्रम सिंह, विक्रम शर्मा ,पुष्पेंद्र पटेल सहित सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने मीडिया विभाग आईटी विभाग सोशल मीडिया विभाग की बैठक पार्टी कार्यालय पर ली । जिसमें उन्होंने कहा सभी मीडिया विभाग के लोग जन विश्वास यात्रा को लेकर प्रचार प्रसार करें।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img