Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस...

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया केस दर्ज

एफएनएन, काशीपुर : मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगतपुर निवासी राजकौर ने चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीते रविवार को शमशेर सिंह उर्फ रिंकू , गुरमीत कौर, सतपाल सिंह पुत्र गोकुल, प्रकाश कौर, राकेश सिंह पुत्र गोकुल, शुभम, सुमन, कुलदीप व अन्य लोगों ने उसके व परिवार के अन्य सदस्यों पर डंडों, कुल्हाड़ी व हथियारों से हमला किया।

इससे खुली चोटें आईं। आरोप है कि पूर्व में भी उक्त लोग हमला कर चुके हैं। राजकौर ने अपने व पिता की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments