Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडयुवा कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस...

युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेस जनों को दी बधाई

एफएनएन, काशीपुर : युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा है कि आज का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साह एवं एकजुटता के साथ कांग्रेस स्थापना पर्व मनाने का दिन है। कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा शासन से देश व प्रदेश की जनता का मोहभंग हो गया है। कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी और बढ़ गई है। शिक्षित युवा आज रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है‌। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रत्येक नागरिक को कांग्रेस सरकार की नीतियों का लाभ समय पर मिलता था कांग्रेस शासन में ही लोगों को व्हाइट राशन कार्ड उपलब्ध हुआ, जिसमें मध्यम वर्गीय परिवार अब भी उस राशन कार्ड का उचित लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ही तमाम योजनाएं धरातल पर चला कर जनता को कांग्रेस पार्टी की विकास परक नीतियों का लाभ पहुंचाया गया था परंतु वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर जाति भेदभाव एवं हिंदुत्व का पाठ पढ़ा कर छलने का काम कर रही है। अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा देश के युवाओं से किया था, परंतु उसका उलट ही हुआ। आज देश में बेरोजगारों की तादाद ज्यादा बढ़ गई है। रोजगार की बात करने पर यह सरकार धर्म जाति के नाम पर युवाओं को भटकाने का काम करती है। कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि युवा शक्ति एवं महिलाएं इनके जुमलेबाजी को समझते व नकारते हुए जुमलेबाज भाजपा को सबक सिखाऐ व भविष्य में होने वाले चुनाव में एकजुट होकर प्रदेश व देश में विकास परक सोच वाली कांग्रेस पार्टी को ही सत्ता पर विराजमान करें तभी देश एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments